Tuesday, June 30, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरअवैध झटका तारों की चपेट में आने से दो सांडों की मौत

अवैध झटका तारों की चपेट में आने से दो सांडों की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव सिद्धगढ़ी धौरऊ में रविवार को अवैध झटका तार की चपेट में आने से दो सांडों की मौत हो गई। सांडों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस, विद्युत विभाग की टीम और पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा दोनों सांडों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
आपको बता दें कि गांव सिद्धगढ़ी धौरऊ में खेतों की बाड़बंदी के लिए अवैध और प्रतिबंधित झटका तारों का उपयोग किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पशु और मनुष्य दोनों को ही खतरा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से करंट दौड़ाने वाले खेत मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।
चौढेरा के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि भूषण सिंह का कहना है कि दोनों मृतक सांडों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्यवाही होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments