Tuesday, June 30, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरस्कूल से घर लौटते समय हुई थी किशोरी गायब, दो दिन बाद...

स्कूल से घर लौटते समय हुई थी किशोरी गायब, दो दिन बाद उत्तराखंड के एक अस्पताल में मिली किशोरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र से एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा स्कूल से घर लौटते समय अचानक गायब हो गई। घटना के दो दिन बाद उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एक अस्पताल से फोन आया कि आपकी बच्ची अस्पताल में है आकर उसे ले जाओ। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि अहमदगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव डबका निवासी अंकित उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला के अनुसार, 27 जून की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी अनूपशहर स्थित विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रही थी, तभी आरोपी उसे अपने साथ ले गया। परिजनों ने छात्रा की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आरोप है कि जब पीड़िता की मां आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी की पत्नी ने उनके साथ गाली-गलौज की और वहां से भगा दिया। सोमवार को लापता पीड़िता की मां के मोबाइल पर उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एक अस्पताल से नर्स का फोन आया। नर्स ने बताया कि उनकी बेटी अस्पताल में भर्ती है और परिजन आकर उसे अपने साथ ले जाएं। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments