बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स-डे के अवसर पर रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। सम्मान समारोह में 39 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ. एस. के. गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक समाज की रीढ़ होती है। उनके बिना न केवल बीमार व्यक्ति, बल्कि पूरा सामाजिक ढांचा भी असंतुलित हो जाता है।
आपको बता दें कि रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स ने डॉक्टर्स-डे के अवसर पर 39 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि डॉक्टर प्रतिदिन दूसरों की भलाई के लिए कार्य करते हैं, लेकिन कई बार वह अपनी सेहत की अनदेखी कर बैठते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर की जिम्मेदारी केवल इलाज तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह मरीज के मानसिक संभल का भी एक बड़ा स्रोत है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, सचिव अनिल कुमार, उपाध्यक्ष राजीव सिंघल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
डॉक्टर्स-डे के अवसर पर रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स ने 39 चिकित्सकों को किया सम्मानित
RELATED ARTICLES


