बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय झाझन गोकुलगंज में बुधवार को 250 केवी क्षमता का हाईटेक ट्रांसफार्मर लगाया गया है जिससे अब मोहल्ले के लोगों को लो वोल्टेज व ओवरलोडिंग की समस्याओं से राहत मिलेगी। 250 केवी क्षमता का हाईटेक ट्रांसफार्मर लोगों की समस्याओं को देखते हुए लगाया गया है।
आपको बता दें कि मोहल्ला सराय झाझन गोकुलगंज में लो वोल्टेज थे ओवरलोडिंग की समस्या से लोग काफी परेशान थे जिसके बाद बिजली विभाग ने बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए निगम ने बुधवार को क्षेत्र में लगे 100 केवी क्षमता के पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 250 केवी क्षमता का हाईटेक ट्रांसफार्मर लगाया है। ऊर्जा निगम के अभियंता रवि कुमार का कहना है कि उपभोक्ताओं की शिकायत और क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए 250 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
सिकंदराबाद: मोहल्ला सराय झाझन गोकुलगंज में 250 केवी क्षमता का हाईटेक ट्रांसफार्मर लगाया गया
RELATED ARTICLES


