बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू में दो दिन से लापता 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गोपाल का दो दिन पहले परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह करीब 10 हजार रुपये लेकर घर से निकल गया था और वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसी बीच रात्रि गश्त के दौरान पहासू थाना पुलिस को गोपाल घर के बाहर सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने बिना देर किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहासू पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहासू: दो दिन से लापता 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES


