Saturday, July 4, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरगंदगी ने किया लोगों का जीना दूभर

गंदगी ने किया लोगों का जीना दूभर


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद ब्लॉक स्थित ग्राम हिरनौटी के रहने वाले लोग इन दिनों गंदगी के बीच जीने को मजबूर है। गांव की सड़के टूटी हुई है और नालियों का पानी सड़क पर जमा हुआ है जिसके बीच से होकर लोगों को मजबूरन गुजरना पड़ता है। गंदगी के कारण यहाँ के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और गंदगी के अंबार से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। जल भराव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। रात के समय मच्छरों के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामवासियों का कहना है कि जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाई जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments