Sunday, July 5, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरअज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत, हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने...

अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत, हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहन कुटी स्थित उपवन गौशाला के पास एक अज्ञात वाहन ने गोवंश को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गोवंश की मौत हो गई। गोवंश की मौत की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठन के लोगो को लगी तो उनमे भारी आक्रोश फैल गया उन्होंने सड़क पर ही जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
आपको बता दें कि मामला शनिवार का है। मोहन कुटी स्थित उपवन गौशाला के पास अज्ञात वाहन ने गोवंश को जोरदार टक्कर मार दी। उसके बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। घायल गोवंश की कुछ देर बाद मौत हो गई। गोवंश की मौत की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी तो वह घटनास्थल पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया। उनका कहना है कि आवारा, बेसहारा और घायल गोवंश की सुरक्षा में उपचार के लिए प्रशासन से पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की है। वही सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने कहा कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही अज्ञात वाहन को पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments