Saturday, July 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरआर्थिक नुकसान से आहत होकर किसान ने जलाई मक्का की फसल

आर्थिक नुकसान से आहत होकर किसान ने जलाई मक्का की फसल


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक स्थित जिरौली न्याय पंचायत में किसान अपनी मक्का की फसल में आग लगा दी। यह कदम किसान ने भारी आर्थिक नुकसान और प्रशासनिक अनदेखी से आहत होकर उठाया।
आपको बता दें कि किसान राहुल चौधरी का कहना है कि उन्होंने अपने खेत में पहले आलू की फसल बोई थी। आलू की फसल में आर्थिक नुकसान हुआ जिसके बाद उन्होंने मक्का की फसल बोने की सोची उन्होंने मक्का की फसल की अच्छी पैदावार की उम्मीद में पूसा, नई दिल्ली की एक सरकारी कंपनी से मक्का का बीज खरीदा था। किसान का आरोप है कि 40 बीघा में मक्का की फसल बोई थी, लेकिन फसल ठीक से तैयार नहीं हो सकी इसके बाद उन्होंने पूसा कंपनी से मामले की शिकायत की। कई बार फोन करने के बाद कंपनी के एरिया सुपरवाइजर नवीन शर्मा मौके पर पहुंचे और किसानों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। मामले को डेढ़ से दो महीना बीत जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका जिसके बाद किसान ने खुद ही अपनी फसल जला दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments