बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा पर सुरक्षाकर्मियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक व्यक्ति की खोई पैंट में मिले 2500 रूपए उसके मालिक को वापस लौटाए जिसके बाद लोगों ने उसकी खूब सराहना की। मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार की रात का है। जब टोल प्लाजा पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी को टोल परिसर में एक पैंट गिरी हुई मिली जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस पैंट में बनी जेब को चेक किया तो उसमें से 2500 रूपए नकद मिले। इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने वह पैसे अपने पास रख लिए और टोल परिसर में लगे कैमरों की जांच कर पैंट के मालिक की तलाश की गई। मालिक की तलाश करने के बाद उसे टाल परिसर में बुलाया गया और उसके रूपए वापस लौटाए गए जिसके बाद लुहारली टोल प्लाजा के मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी ने सुरक्षाकर्मी मोहित और गजेंद्र की ईमानदारी की सराहना की।
लुहारली टोल प्लाजा के गार्डो ने व्यक्ति के खोए हुए 2500 रूपए किए वापस
RELATED ARTICLES


