Sunday, July 5, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरपड़ोस के मकान में चोरी करने वाले दो चोर समेत एक बाल...

पड़ोस के मकान में चोरी करने वाले दो चोर समेत एक बाल अपचारी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ की पुलिस ने शनिवार को दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को दो जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी कड़े, एक नजरिया (सभी सफेद धातु) तथा एक जोड़ी बाली (पीली धातु) बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमान्शु पुत्र सुधीर निवासी ग्राम सतवरा थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर लोकेश पुत्र सतीश निवासी ग्राम ग्राम सतवरा थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर तथा 01 बाल अपचारी के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 29 जून 2026 को अपने पडोस में एक मकान में चोरी की गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना अहमदगढ पर मुअसं- 206/26 धारा 305 ए बीएनएस पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना अहमदगढ़ पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरों को ग्राम नगला जगत के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल व बाल अपचारी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments