बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला द्वारा युवक पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप पुलिस जांच में गलत पाए गए। दोनों पक्ष आपस में पड़ोसी हैं और उनके बीच नाली को लेकर विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया।
आपको बता दें कि पुलिस के अनुसार, एक महिला ने युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे और थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की थी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला कुछ और ही निकला। पुलिस जांच में दुष्कर्म की बात गलत है। दोनों पक्षों के मध्य नाली को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में फैसला कर लिया है तथा आवेदिका ने भी लिखित रूप से पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि वह इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती।
बुलंदशहर पुलिस: जांच में दुष्कर्म की बात निकली गलत, नाली को लेकर हुआ था झगड़ा
RELATED ARTICLES


