Saturday, July 4, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरगैंगस्टर अय्यूब द्वारा गौकशी से अर्जित करोड़ों की अवैध संपत्ति का मकान...

गैंगस्टर अय्यूब द्वारा गौकशी से अर्जित करोड़ों की अवैध संपत्ति का मकान होगा कुर्क


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद पुलिस में गौवध से अर्जित अवैध संपत्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी के आदेश पर सिकंदराबाद पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी अय्यूब की करीब एक करोड़ रुपये कीमत के तीन मंजिला मकान को कुर्क करेगी। इसके अलावा उमर के नाम दर्ज करीब 60 हजार रुपये कीमत की एचएफ डीलक्स बाइक भी कुर्क की जाएगी।
बताया गया है कि जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सिकंदराबाद पुलिस को कुर्की की कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार संबंधित संपत्ति गौवध से जुड़े मामलों से अर्जित अवैध कमाई से बनाई गई है जिसके चलते गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments