बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने एक अभिसूचना के आधार पर रविवार को गांव असगरपुर में ईदगाह के पास से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 40 जिन्स पेंट, 50 शर्ट, 20 टी-शर्ट, 04 लोवर, 02 चारपाई, 02 लेपटॉप, घटना में प्रयुक्त 01 लोहे की सब्बल व 01 कटर बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलाउद्दीन पुत्र सलीम निवासी ग्राम असगरपुर थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर, साहनवाज पुत्र सलीम निवासी ग्राम असगरपुर थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर तथा कैफ पुत्र फकीरा निवासी ग्राम असगरपुर थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


