बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को हाथी के दांतों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने सूचना के आधार पर गौर सिटी-2 स्थित न्यू हैबतपुर कब्रिस्तान के पास खाली प्लॉट से हाथी के दांतों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 1.45 किलो का हाथी दांत बरामद हुआ है। इन हाथी के दांतों की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपए आंकी जा रही है। आरोपियों की पहचान राजेंद्र निवासी गांव रिवाड़ा थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर और संदीप निवासी खोड़ा कॉलोनी जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। वर्तमान में दोनों आरोपी बस्ती जिले के गांव मुड़ियार, रुधौली क्षेत्र में रह रहे थे।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हुई है कि हाथी के दांत कहां से लाए गए थे और कहां सप्लाई किए जाने थे। हाथी के दांतों की तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हाथी के दांतों की तस्करी करने वाला बुलंदशहर जिला निवासी समेत दो गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


