बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद में प्रशासन ने गोकशी से अर्जित किए हुए धन की कमाई से गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अय्यूब की करीब 1 करोड रुपए मूल्य की तीन मंजिला संपत्ति कुर्क कर दी गई। इसी के उमर की करीब 60 हजार रुपए कीमत की एक बाइक भी जब्त की गई जिस पर विभिन्न धाराओं में मुकद्दमें दर्ज है।
बताया गया है कि यह कार्यवाही जिला अधिकारी कुमार हर्ष के आदेश पर सिकंदराबाद पुलिस के नेतृत्व में हुई है वही मौके पर सीओ दीपक कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य और कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों ने मकान पर कुर्की आदेश का बोर्ड चस्पा कर संपत्ति को सरकारी अभिरक्षा में लिया है। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव तिलबेगमपुर निवासी गैंगस्टर अय्यूब के खिलाफ गोकशी से अवैध रूप से धन अर्जित कर संपत्ति बनाने का मामला दर्ज था। न्यायालय और जिला प्रशासन के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कुर्की की कार्रवाई की गई और साथ ही मुनादी कर लोगों को कुर्की आदेश की जानकारी दी गई। बताया गया की कुर्की की गई संपत्ति का किसी भी प्रकार से क्रय-विक्रय हस्तांतरण या उपयोग करना कानूनन अपराध होगा।
कुर्की के बाद पुलिस प्रशासन ने गांव तिलबेगमपुर में पैदल गश्त की और ग्रामीणों से शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और कहा कि क्षेत्र में शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहरः गौकशी से धन अर्जित कर आरोपी ने बनाई एक करोड़ की कोठी, कुर्क
RELATED ARTICLES


