Tuesday, July 7, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरससुराल पक्ष ने की मारपीट, दस पर मुकदमा दर्ज

ससुराल पक्ष ने की मारपीट, दस पर मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के मोहल्ला काजीखेल निवासी फुलवानो ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उनकी पुत्री इकरा का 29 जून को अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद वह अपनी बेटी को मायके ले आईं और पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों का मारपीट की धाराओं में चालान कर दिया।
आपको बता दें कि फुलवानो का आरोप है कि इसी कार्रवाई से नाराज होकर 30 जून को बेटी का पति सुहेल अपने साथ आशिया, काले, भोला, छोटी, शिफा, रीफा, नाजो, इकरा और अफजल समेत अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और मारपीट की। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments