बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के युवक साहब रिजवी को नौकरी का झांसा देकर एजेंटों ने डंकी रूट के जरिए थाईलैंड और मलेशिया भेज दिया। उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का वादा किया गया था, लेकिन वहां पहुंचने पर उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया और उनसे टॉयलेट की सफाई का काम कराया जाने लगा। विदेश में फंसने की जानकारी मिलने पर बुलंदशहर पुलिस सक्रिय हुई। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर टीम ने विदेश मंत्रालय से लगातार पत्राचार किया जिसके बाद साहब रिजवी की सुरक्षित भारत वापसी संभव हो सकी। इसके बाद साहब रिजवी अपनी पत्नी के साथ मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और सकुशल वतन लौटाने के लिए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह व बुलंदशहर पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस के प्रयासों से ही वह अपने परिवार के बीच वापस लौट पाए हैं।
बुलंदशहर पुलिस की पहल से विदेश में फंसा युवक सकुशल लौटा, एसएसपी और साइबर टीम का जताया आभार
RELATED ARTICLES


