Wednesday, July 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरभतीजों ने चाचा पर किया धारदार हथियार से हमला, रिपोर्ट दर्ज

भतीजों ने चाचा पर किया धारदार हथियार से हमला, रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में चाय पी रहे एक युवक पर दो आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी रिश्ते में भतीजे हैं। मोहल्ला राधा नगर निवासी सुमित शर्मा पर नौ मई को आरोपियों ने उसे पर हमला किया था। इसके बाद पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि 7 जून की शाम करीब सात बजे वह डीएवी फ्लाईओवर के पास चाय पी रहे थे। तभी उसके दोनों भतीजे प्रियांशु शर्मा व दर्शिल शर्मा धारदार हथियार लेकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments