बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव कैलावन नगलिया में अज्ञात युवक ने सोमवार की रात मधुमक्खी पालने वाले डिब्बे व मधुमक्खी का पालन करने वाली महिला की झोपड़ी में आग लगा दी। आग लगने से झोपड़ी व मधुमक्खी के डिब्बे जलकर राख हो गए। पीड़ित महिला ने अज्ञात पर शक जताते हुए थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि राजस्थान के हनुमानगढ़ी की रहने वाले नीतू ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह रामवीर निवासी लक्ष्मनपुर नगलिया की जमीन पर मधुमक्खी पालन करती है। यहीं पर जंगल में मधुमक्खी को पालने वाले डिब्बे रखकर झोपड़ी में रहती है। अज्ञात युवक ने झोपड़ी व मधुमक्खी के डिब्बो में आग लगा दी। इस दौरान हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अज्ञात युवक ने लगाई मधुमक्खी के डिब्बो व मधुमक्खी पालक की झोपड़ी में आग
RELATED ARTICLES


