Friday, July 10, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: मस्जिद की दीवार गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की...

खुर्जा: मस्जिद की दीवार गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव मुंडाखेड़ा में मस्जिद की दीवार गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल सलीम की पत्नी फूलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि सलीम का परिवार मस्जिद की दीवार के किनारे पॉलीथिन का तंबू लगाकर रहता था। मस्जिद की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में पूरा परिवार आ गया। हादसे में पहले ही दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान फूलों की भी मौत हो गई। अब इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या तीन हो चुकी है। वहीं, चार अन्य लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments