Friday, July 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर जेल में बंद बिजनौर निवासी बंदी की ब्रेन हेमरेज के कारण...

बुलंदशहर जेल में बंद बिजनौर निवासी बंदी की ब्रेन हेमरेज के कारण हुई थी मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जिला कारागार में बंद बंदी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज से मौत होने की पुष्टि हुई है। कैदी 25 वर्षीय प्रशांत जनपद बिजनौर के थाना नूरपुर क्षेत्र के गांव बेड़ा का रहने वाला था। मृतक कैदी के पिता ने पुलिस पर प्रशांत को फर्जी फंसाने और छोड़ने के लिए 50 हजार रूपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।
कारागार अधीक्षक मंगलानी का कहना है कि सात जुलाई की शाम प्रशांत ने घबराहट होने की शिकायत की थी जिसके बाद उसका कारागार के चिकित्सकों ने उपचार किया था। आठ जुलाई की सुबह फिर शिकायत होने पर उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बंदी का ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उसे ब्रेन हेमरेज हुआ था उसका लीवर भी बढ़ा हुआ था।
बता दें कि मृतक बंदी प्रशांत को डिबाई कोतवाली पुलिस ने पांच जुलाई को अवैध तमंचा बरामद होने के आरोप में जिला कारागार भेजा था। मृतक बंदी के पिता मुरारी सिंह का आरोप है कि पुलिस ने प्रशांत को फर्जी फंसाने और उसे छोड़ने पर 50 हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी। वहीं ससुर डिबाई थाना क्षेत्र के गांव नगला तलवार के रहने वाले पप्पू ने भी प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments