Saturday, July 11, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरबाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान धर्मेंद्र सैनी पुत्र सोहन पाल सैनी निवासी चित्रकूट मंदिर के पास मोहल्ला कायस्थबाड़ा कस्बा व थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई हैं। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से बरामद बाइक वर्ष-2017 में थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद क्षेत्र के डासना से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments