बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन द्वारा आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से बुलंदशहर जिले के थाना अहार क्षेत्र स्थित प्राचीन अंबकेश्वर महादेव मंदिर परिसर एवं कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम जलाभिषेक व्यवस्था के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्राचीन अंबेकेश्वर महादेव मंदिर व कावड़ मार्ग का किया निरीक्षण
RELATED ARTICLES


