बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव मैना मौजपुर में युवक दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने पत्नी, उसके भाई और मां पर हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांव के दो सगे भाइयों ने अपने-अपने वैवाहिक विवाद से परेशान होकर शराब में नींद की गोलियां मिलाकर पी ली थीं। इस घटना में दीपक की मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई बंटी कुमार की हालत उपचार के बाद सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
बुलंदशहर: युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी के भाई व मां पर हत्या का आरोप
RELATED ARTICLES


