बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात में सहकारी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को आरोपितों ने दावत खिलाने का झांसा देकर जंगल ले गए और उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित ने थाने में पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। आपको बता दें कि गांव निवासी युवक ने तहरीर देते हुए बताया कि 5 मार्च की रात करीब 11 बजे आरोपी जयचंद, श्रीनिवास, शैलू निवासी यमुनापुरम और एक अज्ञात युवक उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने युवक को दावत खिलाने का झांसा देकर अपने साथ जंगल ले गए। इस दौरान आरोपियों ने युवक के साथ कुकर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक को लात-घुसो और डंडों से पीटा। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरयुवक को जंगल में ले जाकर कुकर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
युवक को जंगल में ले जाकर कुकर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
0
130
RELATED ARTICLES


