बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में सोमवार को 18 वर्षीय युवक जान मोहम्मद की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले युवक के हाथ-पैर बांधे और फिर गला रेतकर उसकी हत्या करने के बाद शव को नहर किनारे फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी समेत पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और मृतक के परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
18 वर्षीय युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, हाथ-पैर बांध नहर किनारे फेंका शव
RELATED ARTICLES


