Monday, July 13, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरविद्यालय से मासूम बच्चों का राशन चोरी

विद्यालय से मासूम बच्चों का राशन चोरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। थाना पहासू क्षेत्र स्थित एक विद्यालय को चोरों ने अपना निशाना बनाया और स्कूल में रखें गेहूं, चावल और मसाले को चोरी कर फरार हो गए। स्कूल की प्रधानाचार्य ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
आपको बता दें कि थाना पहासू क्षेत्र के गांव नगला पाल में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय को अपना निशाना बनाया और चोर अंधेरे का फायदा उठाकर विद्यालय में दाखिल हुए। चोरों ने विद्यालय से मासूम बच्चों का राशन चोरी कर लिया। जब स्कूल का स्टाफ स्कूल परिसर पहुंचा तो राशन गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments