बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद की पुलिस की छिनैती की घटना में वांछित बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायलवस्था में गिरफ्तार हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस को अवैध तमँचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक, एक मोबाइल फोन व 5000 रूपए नकद बरामद हुए है।
आपको बता दें कि थाना सिकन्द्राबाद पुलिस रविवार की रात गुलावठी अन्डरपास के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी तभी हृदयपुर की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिनको रूकने का इशारा किया गया, नही रुके तथा बदमाश पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर कांवरा से हृदयपुर को जाने वाली रोड पर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया तो कुछ दूरी पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई तभी अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया तथा 01 बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा जिसकी कॉम्बिंग कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
बताते चले कि गिरफ्तार आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध विभिन्न जनपदों के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, चोरी, टप्पेबाजी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं से संबंधित लगभग 11 अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं। बदमाश द्वारा 15 जून 2026 को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत FWS वेयर हाउस के पास एक व्यक्ति से मोबाइल फोन व 10,000/- रूपये छीनकर भाग जाने की घटना कारित की गई थी। इस सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर 16 जून 2026 को मु0अ0सं0-563/26 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
सिकंदराबाद: छिनैती की घटना में वांछित बदमाश के साथ मुठभेड़, एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


