Tuesday, July 14, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरसड़क पार कर रही जेसीबी से टकराई मोटरसाइकिल, एक मौत व एक...

सड़क पार कर रही जेसीबी से टकराई मोटरसाइकिल, एक मौत व एक घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के अंतर्गत फैमिली ढाबा के पास जेवर रोड पर एक मोटरसाइकिल की जेसीबी से टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, थाना खुर्जा क्षेत्र के अंतर्गत नियति फैमिली ढाबा के पास जेवर रोड पर एक जेसीबी सड़क पार कर रहा था। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आ रहे थे जिनकी मोटरसाइकिल जेसीबी से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों घायल हो गए। शोर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान सनी के रूप में हुई है। पुलिस ने सनी का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। तथा घायल गौरव का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments