Tuesday, July 14, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरहाईवे-34 पर दर्दनाक हादसा: बेकाबू कैंटर ने ई-रिक्शा को रौंदा, 18 वर्षीय...

हाईवे-34 पर दर्दनाक हादसा: बेकाबू कैंटर ने ई-रिक्शा को रौंदा, 18 वर्षीय चालक की मौके पर मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में हाईवे-34 पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार, हाईवे-34 पर गांव वाजिदपुर के निकट एक टैंकर पंचर होने के कारण खड़ा था। उसका टायर लाने के लिए खुर्जा निवासी 18 वर्षीय प्रिंस पुत्र भगेंद्र ई-रिक्शा से मौके पर पहुंचा था। इसी दौरान कैंटर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा कैंटर और खड़े टैंकर के बीच बुरी तरह फंस गया और उसमें बैठे प्रिंस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही खुर्जा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल कैंटर चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments