Thursday, July 16, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरबुलंदशहर: पैसों के लेनदेन को लेकर कई राउंड फायरिंग में डबल मर्डर

बुलंदशहर: पैसों के लेनदेन को लेकर कई राउंड फायरिंग में डबल मर्डर


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के गांव निजामपुर में मंगलवार की रात पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते-देखते मारपीट शुरू होने लगी और दोनों पक्षों ने फायरिंग भी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान दोनों पक्षों के एक-एक युवक को गोली लगी है। गोली लगने के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को कार से रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। वही दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार यह वारदात सिकंदराबाद कोतवाली के गांव निजामपुर का है। घटना व फायरिंग को देखते हुए गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को पकड़ा है जिनसे पिस्टल, कारतूस और थार गाड़ी बरामद की है।
बताया गया है कि गांव निजामपुर में सोनू का घर, गांव को जाने वाली सड़क पर बना है जबकि अजब सिंह का घर गांव के अंदर है। दोनों लोग ब्याज पर पैसे देने का काम करते हैं। वही उत्तम और प्रशांत के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे सोनू अपनी स्विफ्ट कार से घर आ रहा था जबकि अजब अपनी स्कॉर्पियो से आ रहा था। गांव की सड़क पर दोनों का आमना-सामना हो गया और पैसों को लेकर पहले सोनू और अजब सिंह के बीच कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। अजब सिंह के साथ गांव के रतन और अरविंद थे। सोनू के साथ सत्तू नाम का लड़का था। देखते ही देखते सड़क पर फायरिंग होने लगी। करीब 15 मिनट में 2 से 22 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान 26 वर्षीय सोनू व 42 वर्षीय अजब को गोली लग गई। दोनों सड़क पर लहूलुहान होकर गिर गए। आनन-फानन में अजब सिंह को ग्रेटर नोएडा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही सोनू पुत्र सुनील को सिकंदराबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। सोनू व अजब सिंह के साथियों का भी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बबाल की सूचना पर रात करीब 1:30 बजे एडीजी मेरठ जॉन भानु भास्कर और डीआईजी कला निधि नैथानी घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण कर पुलिस अफसर से जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments