Wednesday, July 15, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर18 जुलाई को बुलंदशहर आएंगे सीएम योगी, जनसभा स्थल का डीएम-एसएसपी और...

18 जुलाई को बुलंदशहर आएंगे सीएम योगी, जनसभा स्थल का डीएम-एसएसपी और भाजपा नेताओं ने किया निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 18 जुलाई को बुलंदशहर आएंगे जिसके चलते प्रशासन और भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री की जनसभा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसी क्रम में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और भाजपा नेताओं ने नुमाइश मैदान पहुंचकर प्रस्तावित जनसभा स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंच, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, वीआईपी मूवमेंट, आमजन के बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। वहीं पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक रणनीति पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम स्थल पर चाक-चौबंद इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments