बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव अगौरा अमीरपुर निवासी 14 वर्षीय छात्र मंगलवार को स्कूल जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने छात्र की काफी तलाश की जब छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजन थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देते हुए अज्ञात के खिलाफ गुमशुदगी दर्ज कराई।
आपको बता दें कि परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव अगौरा अमीरपुर का रहने वाला 14 वर्षीय साबेज पुत्र इजाजुल सिद्धार्थ स्कूल में पढ़ता है और रोजाना की तरह मंगलवार को भी घर से स्कूल पढ़ने के लिए गया था। दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने स्कूल में संपर्क किया। स्कूल स्टाफ का कहना है कि वह स्कूल आया ही नहीं था जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर साबेज की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है।
खुर्जा देहात पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस स्कूल के पास लगे रास्ते के कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही किशोर को बरामद कर किया जाएगा।
स्कूल गया 14 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
RELATED ARTICLES


