बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव एंचोरा में स्थित नहर में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पुलिस घटना की जांच कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार, गांव एंचोरा स्थित नहर में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव देख ग्रामीणोंई अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पायी हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया की मृतक के हाथ पर ‘राज’ लिखा हुआ हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान करने की कोशिश कर रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
RELATED ARTICLES


