Friday, July 17, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरयुवक ने तीन साथियों संग मिलकर की अपने दोस्त के घर चोरी,...

युवक ने तीन साथियों संग मिलकर की अपने दोस्त के घर चोरी, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र की युमनापुर कॉलोनी निवासी एक युवक के घर से उसके ही दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से नकदी व गहने चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि यमुनापुर कॉलोनी निवासी गौरव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 12 जुलाई की रात दादरी निवासी उसका दोस्त दिव्यांश उर्फ गोलू अपने तीन साथी मोहित, यश और विप्लव के साथ उसके घर आया था। गौरव ने उन्हें रात में रुकने की अनुमति दे दी थी। दोस्तों ने मौका पाकर अलमारी से एक लाख रूपए और दो तोले की सोने की चेन चोरी कर फरार हो गए। यह दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जब सीसीटीवी को चेक किया तो गौरव का दोस्त दिव्यांश अपने साथियों के साथ घर से चोरी कर फरार हो गया। आरोपियों ने गौरव के साथ में मारपीट की। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments