बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के स्वागत के दौरान गुलावठी ब्लॉक प्रमुख का मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। गुरुवार को उन्होंने कोतवाली सिकंदराबाद में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
आपको बता दें की सिकंदराबाद क्षेत्र में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के स्वागत समारोह के दौरान गुलावठी ब्लॉक प्रमुख का फोन किसी अज्ञात चोर ने जेब से निकल लिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के स्वागत कार्यक्रम के बाद जब उन्होंने अपने फोन को जेब में चैक किया तो जेब से फोन गायब मिला। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख सुनील कुमार यादव थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नगर के स्वागत के दौरान गुलावठी ब्लॉक प्रमुख का मोबाइल चोरी
RELATED ARTICLES


