बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली पुलिस ने ग्राहक बनकर ज्वेलर्स की दुकानों से आभूषण चोरी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह महिला ग्राहक बनकर ज्वेलर्स की दुकानों पर जाती थी और आभूषण चोरी कर फरार हो जाती थी।
सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के कस्बा बुगरासी निवासी फातिमा ग्राहक बनकर सुनारों की दुकानों पर जाती थी और मौका मिलते ही जेवरात चोरी कर लेती थी। आरोप है कि 11 जुलाई को उसने स्याना के मेन बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी महिला की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
ग्राहक बनकर ज्वेलर्स की दुकान से जेवर चुराने वाली महिला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज
RELATED ARTICLES


