बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर नागलिया अजनारा में एक सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। हर्ष फायरिंग से लोगों में भय का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि गांव नूरपुर नांगलिया अजनारा में एक सगाई समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। सगाई समारोह के दौरान एक युवक ने अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग की। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकारपुर क्राइम इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


