बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात में अनूपशहर अड्डे के पास गड्ढे को बचाने के प्रयास में एक पिकअप अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, गांव कुदैना निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार बुधवार सुबह अपने ई-रिक्शा से अनूपशहर अड्डा स्थित फल एवं सब्जी मंडी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक पिकअप चालक ने सड़क पर बने गड्ढे से वाहन बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मनोज को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गड्ढा बचाने में बेकाबू हुई पिकअप, ई-रिक्शा में टक्कर लगने से चालक घायल
RELATED ARTICLES


