Thursday, July 23, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरखेत के चारों ओर लगाए गए तारबंदी में दौड़ रहे करंट की...

खेत के चारों ओर लगाए गए तारबंदी में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र के इछावरी में पड़ोसियों द्वारा अपने खेत में निराश्रित पशुओं से बचाव के लिए लगाई गई तारबंदी की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। किसान की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि गांव के रहने वाले विवेक पाठक का कहना है कि उनका भाई 40 वर्षीय विकास बुधवार की दोपहर करीब एक बजे वह खेत पर कार्य से आया था। इसी दौरान पड़ोसी किसान के खेत में लगी तारबंदी में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय विकास की मौत हो गई। विकास की मौत के बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और जमकर हंगामा किया। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को समझाकर शांत कराया। सीओ मधूप सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत हुई है। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी खेत स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments