Monday, October 26, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: बैग के माल में गड़बड़ी का आरोप लगाकर बैग विक्रेता से...

गुलावठी: बैग के माल में गड़बड़ी का आरोप लगाकर बैग विक्रेता से अभद्रता


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र स्थित नाला स्ट्रीट पर एक बैग व्यापारी से जुड़े विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है, जिससे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
गुलावठी के नाला स्ट्रीट पर बैग व्यापारी के साथ हुए विवाद सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे नाला स्ट्रीट रोड पर अचानक दो पक्षों की तकरार ने शांति व्यवस्था में बिघ्न डाल दिया। बताया गया है कि गुलावठी नाला स्ट्रीट पर एक बैग की दुकान पर अचानक एक व्यापारी पहुंचा और उसके यहां से आ रहे माल में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बैग विक्रेता से अभद्रता करने लगा। आरोप है कि हापुड़ से आए व्यापारी ने यहां बैग विक्रेता की सिलाई मशीन तक गिरा दी। बैग विक्रेता के साथ यह मामला होते देख लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई।
इसी बीच कुछ लोगों ने दूसरे शहर से आए व्यापारी को उसकी हरकत पर मौके पर ही भुगतने की कोशिश की। इस पर हापुड़ से आया व्यापारी लोगों के गुस्से से बचने एक अन्य दुकान में घुस गया। सूचना गुलावठी कोतवाली चौकी इंचार्ज आनन्द कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को जांच के लिए कोतवाली लेकर पहुंचे। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments