बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के गांव फतेहाबाद में एक विशालकाय सांड के गहरे कुएं में गिरने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और सांड को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
स्नेक हैंडलर पवन कुमार व मुकेश प्रधान शेखूपुर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कुआं काफी गहरा होने के कारण सांड को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा मशीन के जरिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया।टीम ने काफी सावधानी और मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। सांड की जान बचने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और बचाव दल के प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों ने प्रशासन से खुले कुओं को ढकवाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
डिबाई: गहरे कुएं में गिरा विशालकाय सांड, रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
RELATED ARTICLES


