Tuesday, October 27, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: मोबाइल छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, 2200 रुपये व वारदात में इस्तेमाल...

बुलंदशहर: मोबाइल छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, 2200 रुपये व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली नगर पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 2200 रुपये नकद व वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजाद पुत्र मोबिन निवासी मौ. सराय अल्लो थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 16 सितंबर 2026 को डीवीबी फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments