बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में वांछित चल रहे आरोपी सतपाल उर्फ सत्ते टोपी को गुर्जर चौक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग की घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसकी तलाश में इधर-उधर देबिश रही थी। पुलिस ने आरोपी को गुर्जर चौक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी की गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


