बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकंदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को दो शातिर आरोपियों को गांव कौराली को जाने वाली बम्बे की पटरी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध शस्त्र व एक अवैध फरसा बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भीम पुत्र गजन निवासी ग्राम चंद्रावली थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर व अजय पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम चंद्रावली थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
झगड़ा कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार
0
5
RELATED ARTICLES


