Tuesday, October 27, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: दानपुर सहकारी समिति पर पहुंची 500 कट्टे डीएपी खाद, किसानों को...

बुलंदशहर: दानपुर सहकारी समिति पर पहुंची 500 कट्टे डीएपी खाद, किसानों को मिली राहत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गांव दानपुर की साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को किसानों को डीएपी खाद का वितरण किया गया। समिति पर 500 कट्टे डीएपी खाद पहुंचने से गेहूं, आलू समेत अन्य फसलों की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को राहत मिली है। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, सचिव यादराम सिंह के अनुसार, फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को खाद दी जा रही है। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है, वे जमीन की खतौनी दिखाकर खाद प्राप्त कर सकते हैं। समिति पर डीएपी खाद का मूल्य 1350 रुपये प्रति कट्टा निर्धारित है। एक हेक्टेयर भूमि वाले किसान को अधिकतम पांच कट्टे खाद दिए जा रहे हैं। किसान सुशील कुमार, अतीश पाल, मनोज कुमार, लोकेश कुमार और कुशाल सिंह ने बताया कि डीएपी खाद मिलने से फसलों की बुवाई में सुविधा होगी। समिति पर खाद उपलब्ध होने से किसानों को दूसरी जगह भटकने से भी राहत मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments