बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला की पुलिस ने गुरुवार को दो शातिर चोरों को चोला फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस को चोरी की गई बकरी बेचकर मिले हुए एक लाख रुपए बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र अशोक निवासी जीब्लॉक मंगोलपुरी जीआर चौक थाना मंगोलपुरी दिल्ली, कर्मजीत पुत्र राजपाल सिंह निवासी बैनीपुर थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर। हाल पता गांव सदरपुर सेक्टर 45 थाना सेक्टर 39 कमिश्नरेट गौतमबुधनगर के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपितों पर बुलंदशहर, गाजियाबाद व हापुड़ समेत छह मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बकरी चोर पुलिस के हत्थे चढ़े
0
107
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


