Sunday, July 26, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरमेला देखने गया किशोर हुआ लापता

मेला देखने गया किशोर हुआ लापता


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सेंदगढ़ी में एक 14 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देते कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि लापता किशोर की मां ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसका बेटा 14 जुलाई को मेला देखने गया था। वहां से उसका बेटा वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाशा, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं लग सका तो उन्होंने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही किशोर को बरामद कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments