बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में हरिद्वार के लिए उप्र परिवहन निगम की रोडवेज बसों का संचालन 3 अगस्त से शुरू किया जाएगा। शिवरात्रि पर काफी संख्या में शिव भक्त हरिद्वार, गोमुख व अन्य गंगाघाटों से जल लाकर शिव का जलाभिषेक करते हैं। भक्तों की सुविधा को लेकर 10-10 रोडवेज बसों को रिजर्व रखा जाएगा। बुलंदशहर,खुर्जा व सिकंदराबाद तीनों डिपो से रोडवेज बसों का संचालन होगा। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी हरिद्वार के लिए निगम की बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरतीन अगस्त से होगा हरिद्वार के लिए रोडवेज बसों का संचालन
तीन अगस्त से होगा हरिद्वार के लिए रोडवेज बसों का संचालन
0
29
Next article
RELATED ARTICLES


