बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव माहोली में एक सप्ताह पूर्व भट्ठे पर मिट्टी निकालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से हुई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भट्ठा मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्यवाही मृतक के चाचा की तहरीर के आधार पर की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का आरोप है कि भट्ठे पर मिट्टी निकालने के बाद बने गहरे गड्ढे को कई बार अनुरोध करने के बावजूद मालिक ने नहीं भरवाया जिससे यह हादसा हुआ।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर भट्ठा मालिक शाकिब के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुलंदशहर: भट्ठे के गड्ढे में डूबकर किशोर की मौत, भट्ठा मालिक पर केस दर्ज
RELATED ARTICLES


